फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchyat election; 1 poling buth pr dale janghe 735 vote

पंचायत चुनाव : एक बूथ पर डाले जाएंगे 735 वोट

Sat, 15 Feb 2020 07:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
panchyat election; 1 poling buth pr dale janghe 735 vote
वोटर। - फोटो : ???? ????
पंचायत चुनाव : एक बूथ पर डाले जाएंगे 735 वोट
विज्ञापन

झांसी। पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकीं लेकिन, इनकी रफ्तार काफी धीमी होने से काम काफी पिछड़ चुका। फरवरी के दूसरे पखवाडे़ में भी मतदाता पुनरीक्षण का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका। जबकि इसे दिसंबर से शुरू होना था। हालांकि आयोग ने प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या तय कर दी है। इसके हिसाब से ही मतदान केंद्र तय किए जा रहे हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यकाल का यह आखिरी वर्ष है। प्रावधान के मुताबिक इस वर्ष दिसंबर से पहले चुनाव करा लिए जाने चाहिए लेकिन, तमाम अड़चनों के चलते चुनावी प्रक्रिया पिछड़ती जा रही है। पंचायत चुनावों में इस बार फोटो युक्त मतदाता सूची के इस्तेमाल की बात कही गई लेकिन, खास विधानसभा चुनावों के लिए तैयार फोटोयुक्त मतदाता सूची का डेटा राज्य निर्वाचन आयोग को नहीं मिल सका। इसके बाद अब 2015 की निर्वाचन सूची के आधार पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इसी ऊहापोह के चलते पुनरीक्षण का काम करीब तीन माह पिछड़ गया। पिछले चुनाव में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 1000 मतदाता निश्चित हुए थे लेकिन, इस बार मतदाताओं की सहूलियत को देखते हुए एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाकर 735-800 कर दी गई। पिछली दफा 747 मतदान केंद्रों में 1523 मतदान बूथ बनाए गए थे। इस बार करीब दस फीसदी मतदाता बूथों का इजाफा किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अफसर इनकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्य मार्च के प्रथम सप्ताह तक आरंभ हो जाने की बात कही है। जुलाई तक पुनरीक्षण का काम पूरा होने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

8.84 लाख आबादी पर चुनाव
नई जनगणना भी इसी वर्ष से आरंभ हो रही है। इसे देखते हुए चर्चा थी कि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर पंचायत चुनाव होंगे। नई जनगणना के आधार पर चुनाव कराने से वार्डों में बढ़ोत्तरी के साथ ही परिसीमन भी नए सिरे से कराना पड़ता। इसमें काफी समय लगने की संभावना थी। इसे देखते हुए आयोग ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर ही चुनाव कराने की तैयारी की हुई है। अधिकारियों का कहना है नई जनगणना जारी होने में काफी समय लगने से 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव कराए जा रहे हैं। वार्डों के लिए इस बार भी झांसी की 884085 आबादी को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों केलिए कराए जाएंगे चुनाव
496- ग्राम प्रधान
6170- ग्राम पंचायत सदस्य
599- क्षेत्र पंचायत सदस्य
24- जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed