फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Paddy procurement could only begin in the afternoon due to a dispute.

Jhansi News: विवाद की वजह से दोपहर में शुरू हो पाई धान की खरीद

Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement could only begin in the afternoon due to a dispute.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। गल्ला मंडी में शनिवार शाम धर्मकांटे पर घटतौली के आरोप को लेकर किसानों और व्यापारियों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद के कारण रविवार को व्यापारियों ने धान खरीदने से मना कर दिया। एसडीएम द्वारा सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने के बाद दोपहर दो बजे से डाक की प्रक्रिया शुरू हो सकी।
व्यापारियों का कहना था कि किसान आए दिन उनके साथ अभद्रता करते हैं। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई थी। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश जैन ने भी कुछ शरारती तत्वों पर गाली-गलौज का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की थी। मंडी में सुरक्षा व्यवस्था न होने से व्यापारी परेशान थे। शनिवार को मंडी गेट पर लगे धर्मकांटे पर किसानों ने हंगामा किया था। किसानों का आरोप था कि व्यापारियों और अधिकारियों की सांठगांठ से घटतौली हो रही है।
विज्ञापन

घटतौली के आरोप की सूचना एसडीएम मोंठ मनीषा धार्बे को दी गई। उन्होंने तत्काल बाट माप विभाग के कर्मचारियों को बुलाया। कर्मचारियों ने धर्मकांटे की जांच की। जांच में कांटा सही हालत में पाया गया। बाट माप विभाग ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed