{"_id":"58728fda4f1c1b1829ba85d5","slug":"overbridge-construction-delays-may-become-an-election-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज निर्माण में देरी बन सकती है चुनावी मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज निर्माण में देरी बन सकती है चुनावी मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
political news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार में ओवरब्रिज निर्माण में देरी भी विधानसभा चुनाव में का मुद्दा बन सकता है। निर्माण अधूरा होने की वजह से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इससे क्षेत्र का कारोबार भी बुरी तरह से प्रभावित है।
प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद पहली बार 27 सितंबर 2012 को झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीपरी बाजार में रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज निर्माण की घोषणा की थी। मई 2014 में इसका निर्माण शुरू किया गया था, जो मार्च 2016 में पूरा होना था। लेकिन अभी तक अधूरा है। समाजवादी पार्टी की इस विधानसभा चुनाव में शहर के विकास की इस परियोजना को भुनाने की पूरी तैयारी थी। लेकिन समय पर निर्माण पूरा न होने की वजह से अब यह मुद्दा बना सकता है। पिछले ढाई साल से सीपरी बाजार का कारोबार प्रभावित है। जाम की स्थिति बनी रहती है।
गौरतलब है कि 1202 मीटर लंबे इस ब्रिज का लगभग हजार मीटर का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया गया है। जबकि, बाकी हिस्सा रेलवे बना रहा है। सेतु निगम अपने हिस्से का काम समय पर पूरा कर चुका है, लेकिन रेलवे ने निर्माण देरी से शुरू किया। रेलवे की ओर से मई में काम पूरा होने की बात कही जा रही है। यानी कि विधानसभा चुनाव के बाद ही ब्रिज पर वाहन दौड़ सकेंगे।
विज्ञापन
हमारी ओर से नहीं है देरी
सीपरी ओवरब्रिज निर्माण में सेतु निगम की ओर से कोई देरी नहीं है। निगम ने अपना काम समय पर पूरा कर लिया है। देरी रेलवे की ओर से हुई है। रेलवे ने लिखित में दिया है कि मई में काम पूरा कर लिया जाएगा।
- केपी त्रिपाठी, प्रोजेक्ट मैनेजर - उप्र राज्य सेतु निगम
बाधाओं से हुई देरी
ओवरब्रिज निर्माण में तमाम बाधाएं सामने आ रही हैं। सड़क के यातायात को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया जा रहा है। इससे देरी हुई है। मई तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ - रेलवे
ओवरब्रिज का निर्माण जारी होने की वजह से यहां कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। समय जाया होता है। इसका निर्माण तेजी से किया जाना चाहिए।
- अमित दुबे, क्षेत्रीय नागरिक
ओवरब्रिज के निर्माण की वजह से क्षेत्र का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित है। बाहरी ग्राहक बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। निर्माण में देरी व्यापार पर भारी पड़ी है। जल्द निर्माण पूरा होना चाहिए।
- फिरोज खान, व्यापारी