{"_id":"60f875c98ebc3e38503814c0","slug":"opposition-kept-tricking-bjp-started-construction-of-shri-ram-temple-jhansi-news-jhs200091075","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष बरगलाता रहा, भाजपा ने श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू करा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष बरगलाता रहा, भाजपा ने श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू करा दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तीन सत्रों में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष जनता के हित के कार्य न करके लोगों को बरगलाता रहा। श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाहें उड़ीं, पर भाजपा ने निर्माण शुरू करके दिखा दिया है। कोरोना काल में पार्टी प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरण से लेकर कई सेवा कार्य हुए, तब भी विपक्ष उल्टी-सीधी बातें करता रहा।
तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष और झांसी प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म, संप्रदाय की बात नहीं करती है, वह समाज के हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है। बाकी सभी दल बरसाती मेंढकों की तरह काम करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 के लिए कमर कसने को कहा। महानगर उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा, जिसको अंकुर दीक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। द्वितीय सत्र में महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में मंडल कार्य समिति होंगी। इसमें दो सत्र होंगे। उन्होंने सितंबर तक होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, प्रदीप सरावगी, सुबोध गुबरेले, संजय दुबे, रविंद्र शुक्ला, जगत राजपूत, मोहन सिंह यादव, कंचन जायसवाल, ललित जैन, प्रियांशु डे, जगदीश साहू, गिरजा तिवारी, बालमुकुंद अग्रवाल, किरण वर्मा, चित्रा सिंह, सौरभ मिश्रा, कुबेरनाथ मिश्रा, नीता अवस्थी मौजूद रहीं।
नि:शुल्क राशन बैग में लगेगी पीएम, सीएम की फोटो
केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना को लेकर किए जा रहे नि:शुल्क राशन के वितरण के दौरान मिलने वाले बैग पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगेगी। इसके अलावा 23 से 25 जुलाई तक चलने वाले टीकाकरण के विशेष सत्र के दौरान केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ता हेल्प डेस्क लगाकर पंजीकरण से लेकर अन्य चीजों में लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
ये होंगे कार्यक्रम
- 20 जुलाई तक तीसरी लहर से बचाव के लिए महिला, पुरुष, डॉक्टर ऐसे तीन लोगों की सूची तैयार होगी।
- 24 जुलाई गुरू पूर्णिमा पर मंदिर जाकर मठों में जाकर गुरु व महंतों का सम्मान किया जाएगा।
- 25 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित होंगे।
- 26 से 31 जुलाई तक पार्टी के नवनिर्वाचित प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, अध्यक्ष का सम्मान।
- 15 अगस्त से 15 सितंबर तक गरीब कल्यान अन्य वितरण योजना को लेकर जागरूकता व कार्यकर्ता सहयोग अभियान।
- एक सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य में पार्टी कार्यकर्ता जुटेंगे।