फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Operations at the roadways depot could not commence despite the water supply agreement being in place.

Jhansi News: पानी का अनुबंध होने के बाद भी शुरू नहीं हो सका रोडवेज डिपो का संचालन

Fri, 25 Sep 2026 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Operations at the roadways depot could not commence despite the water supply agreement being in place.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में नवनिर्मित रोडवेज डिपो में पानी की सुविधा का अनुबंध हो गया है। लेकिन, अब तक रोडवेज डिपो का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते कई रूट पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को डग्गामार वाहन व कई वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
बीते वर्ष कार्यदायी संस्थान से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को सुपुर्द कर दिया गया था। डिपो के संचालन की तमाम तैयारियां की गईं। लेकिन, डिपो के संचालन में पानी की कमी बाधा बन गई थी। कारण बसों की धुलाई को पानी की आवश्यक थी। साथ ही पीने के लिए पानी नहीं थी। ऐसे में संचालन नहीं हो पा रहा था। डिपो शुरू न होने से आधा दर्जन से अधिक मार्गों पर बसें नहीं हैं। वहीं कई मार्ग पर दिन में महज एक या दो ही बसें हैं। ऐसे में यात्रियों का संकट बना हुआ है। लोग ग्रामीण क्षेत्र से समय से मुख्यालय तक नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

---
विभाग को जारी हो चुके 19 रुट पर परमिट
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बीते माहों में 19 रूट पर जारी हो गए हैं। यह बसें ललितपुर से तहसील, ब्लॉक व ग्रामीण क्षेत्र में जाएंगी। यहां से मुख्यालय के लिए आएंगी। इससे लोग सुविधा से अपने घर से जिला मुख्यालय के लिए आवागमन कर सकेंगे। इसके लिए शासन ने 42 सीटर मिनी बसें ही दीं हैं। लेकिन, डिपो का संचालन न होने से तैयारियां धरी की धरी रह गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ललितपुर रोडवेज डिपो में पानी की समस्या थी, जिसके लिए पास के ही एक व्यक्ति से अनुबंध किया गया है। संचालन की तैयारियां चल रहीं हैं। एक माह में संचालन शुरू किया जाएगा।
- उमेश चंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed