फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only son of family dies in road accident

सड़क दुर्घटना में परिवार के इकलौते बेटे की मौत

Mon, 13 Jun 2022 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Only son of family dies in road accident
झांसी। रक्सा थाना इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुआ। युवक परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

ग्राम कोटखेरा निवासी सट्टूराम अहिरवार साइकिल पर फेरी लगाकर सब्जी बेचते हैं। जबकि, उनका पुत्र सोनू अहिरवार (30) शहर में आकर मजदूरी करता था। रविवार की रात तकरीबन 11 बजे सोनू शहर से वापस अपने घर की ओर बाइक से लौट रहा था। इसी दरम्यान रक्सा-पुनावली रोड पर बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आननफानन सोनू को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पांच और सात साल के हैं बच्चे
झांसी। सट्टूराम अहिरवार की तीन बेटियां सीमा, सुमन व नीलम हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। सोनू इकलौता पुत्र था। उसकी शादी दस साल पहले कमराई गांव की प्रीति के साथ हुई थी, जिसके दो बच्चे सुंदर (7) और राज (5) हैं। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed