{"_id":"69deaafc50210366eb03dabb","slug":"online-betting-racket-busted-three-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-776895-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, नकदी समेत चार मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, नकदी समेत चार मोबाइल बरामद
Wed, 15 Apr 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:30 AM IST
सार
बरुआसागर पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : विभाग
विस्तार
बरुआसागर पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल समेत 41,500 नकद बरामद किए हैं।
सीओ टहरौली आसमा वकार ने बताया कि मंगलवार को बस स्टैंड बरुआसागर से तीन युवकों को मोबाइल के जरिये ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम आयुष खरे, मयंक नायक एवं रितिक नायक बताया। तीनों ही मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के निवासी हैं। पूछताछ में बताया कि यह लोग राहुल राय नामक व्यक्ति के साथ मिलकर आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी राहुल राय की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, नीरज कुमार मौजूद रहे।