फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One of the spouses taking benefit of Kisan Samman Nidhi should return the amount

Jhansi News: किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले पति-पत्नी में से एक धनराशि लौटाए

Sat, 01 Mar 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
One of the spouses taking benefit of Kisan Samman Nidhi should return the amount

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4065 पति-पत्नी लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची कृषि विभाग ने जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा 755 दंपति किसान शामिल हैं। जबकि, गुरसराय में 632 और बंगरा में दंपतियों की संख्या 587 है। ऐसे प्रकरणों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी कर दोनों में से एक को सम्मान निधि लौटाने की अपील की है।

उप कृषि निदेशक महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जनपद में कुल 4065 ऐसे कृषकों को चिह्नित किया गया है, जिनमें पति-पत्नी दोनों द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त किया जा रहा है। डीडी कृषि ने बताया कि जनपद में सबसे अधिक विकासखंड मऊरानीपुर में 755, गुरसंराय में 632, बंगरा में 587, मोंठ में 577, बामौर में 530, चिरगांव में 538, बबीना में 357 और विकास खंड बड़ागांव में 244 कृषक शामिल हैं।
विज्ञापन




उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सूची में ग्राम से संबंधित कृषकों का सत्यापन कराते हुये नियमानुसार उनमें से एक को अपात्र करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः एक सप्ताह में सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर सूचना एवं संपूर्ण सूची में पात्र एवं अपात्र का विवरण अंकित करते हुये उप कृषि निदेशक कार्यालय में सॉफ्ट कॉपी में प्रेषण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed