फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One MP, four MAL not search field

एक सांसद, चार विधायक, फिर भी नहीं तलाश सके जमीन

Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
One MP, four MAL not search field
झांसी। जिले में भाजपा का नया कार्यालय बनना है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने दो साल पहले दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। मगर जमीन की तलाश अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जबकि जिले में पार्टी के एक सांसद व चार विधायक मौजूद हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दो साल पहले ग्रामीण क्षेत्र में नया कार्यालय बनाने के लिए निर्देश दिए थे। पार्टी ने इस कार्य के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। यह कार्यालय पांच एकड़ जमीन में बनना है। इस कार्यालय में दस हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला हॉल, मीटिंग रूम, ठहरने के लिए कमरे व अन्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। प्रदेश नेतृत्व का उद्देश्य है कि जिले की बैठकों के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को झांसी शहर तक न आना पड़े। कार्यालय होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूती के साथ संगठन को खड़ा करने में मदद मिलेगी। बड़े नेताओं को ग्रामीण क्षेत्र में प्रवास करने में भी समस्या नहीं आएगी। मगर अभी तक पार्टी नेता जमीन की तलाश नहीं कर सके। पार्टी के इस कार्य के लिए यहां के जनप्रतिनिधि भी उदासीन हैं। यही हाल जिले के नेतृत्व का है। महानगर का कार्यालय पुरानी तहसील के निकट बना है।
विज्ञापन

- पहले झांसी के आसपास ही नया कार्यालय बनना था, लेकिन पार्टी ने बबीना विधानसभा को झांसी में शामिल कर दिया। अब मऊरानीपुर या गुरसराय में कार्यालय खोलने की योजना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष महानगर।
- नए कार्यालय के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी पार्टी ने तय नहीं किया है कि कार्यालय कहां बनना है? जल्द इस पर निर्णय हो जाएगा।
जमुना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed