फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one more chanse give aayushman card

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक और मौका

Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
one more chanse give  aayushman card
झांसी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें पात्र लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक लाभार्थी परिवार में आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड पहुंचे। इसके लिए 31 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 दिसंबर से शुरू हुए अभियान में 3358 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत उन लाभार्थी परिवारों को चिह्नित किया गया है, जिनमें किसी भी सदस्य का कार्ड नहीं बना है। इस आधार पर जनपद के हर ब्लॉक के 5-5 गांव सबसे अधिक लाभार्थी की संख्या वाले चुने गए हैं। चिह्नित जगहों पर शिविर लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। लाभार्थियों को भी चाहिए कि वह स्वयं नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर गोल्डन कार्ड बनवा लें, जिससे कि जरूरत पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अभिषेक ने बताया कि शासन की तरफ से 15 से 31 दिसंबर तक गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक इस अभियान में 3358 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। जनपद में कुल पात्र लाभार्थी 5,90,735 हैं, जिसमें 1,03,735 लोगों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। छह हजार से अधिक लोगों को इस योजना के अंतर्गत इलाज मिल चुका है। जनपद की 28 स्वास्थ्य इकाइयां आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार चिह्नित हुए ये गांव
मऊरानीपुर ब्लॉक का स्यावरी, बरगांव, ककवारा, अक्सेव, रोनी, बंगरा ब्लॉक का सकरार, कचनेव, देवरी, सिंहपुरा, उल्दन, मगरपुर। बामौर ब्लॉक का सुट्टा, बामौर, इस्किल, बुजुर्ग, ककरबई, सिंगार। चिरगांव का चिरगांव देहात, अम्मरग, जरयाई, पहाड़ी, छिरौना। मोंठ का बम्हरौली, पूंछ, सेरसा, साकिन आदि, गुरसराय का टहरौली, बंका, भस्नेह, एवनी, मोती कटरा आदि, बड़ागांव का बनगुवां, अंबावाय, दिगारा, बिरगुवां गोरामछिया और बबीना का रक्सा, सिमरावारी, खजराहा बुजुर्ग, बबीना रुरल, मथुरापुरा आदि गांव को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed