फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one month fight to corona, 12 lakh expent but died

एक महीने लड़ी कोरोना से जंग, 12 लाख हुए खर्च, हिस्से में मौत आई

Mon, 07 Jun 2021 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
one month fight to corona, 12 lakh expent but died
एक महीने लड़ी कोरोना से जंग, 12 लाख हुए खर्च, हिस्से में मौत आई
विज्ञापन

झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण ने शिक्षा विभाग के एक और कर्मचारी की जान ले ली। तकरीबन एक माह तक महामारी से जूझते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक मनोज सक्सेना जिंदगी की जंग हार गए। इलाज पर बारह लाख रुपये खर्च करने के बाद भी उनके हिस्से में मौत आई। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग के 26 शिक्षक और कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। इससे विभाग में शोक का माहौल बना हुआ है।
कोरोना वायरस का संक्रमण और उसी बीच हुए पंचायत चुनाव बेसिक शिक्षा विभाग पर बेहद भारी साबित हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने से 26 शिक्षक व कर्मचारी जान गंवा चुके हैं। 27वीं मौत बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत लिपिक मनोज सक्सेना (51) की हुई है। मनोज की गिनती विभाग के मेहनती कर्मचारियों में होती थी। उनकी पंचायत चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद से इस महामारी की चपेट में आ गए थे। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर आठ मई को उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे दूसरे नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। अस्पताल बदलने के बाद भी उसकी हालत में कोई बदलाव नहीं आया था। इलाज के परिवार के लोगों ने पूरी ताकत झोंकी। साथ कर्मचारियों ने भी अपने सहकर्मी को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इलाज पर पानी की तरह पैसा बहाया गया। लगभग बारह लाख रुपये खर्च किए गए। बावजूद, मनोज के हिस्से में मौत आई। पांच जून को उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

विदित हो कि इससे पहले सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय के लिपिक सुधीर कुमार श्रीवास्तव की मौत भी हो चुकी है। वे भी चुनाव ड्यूटी के बाद संक्रमित हो गए थे। लंबे इलाज के बाद उन्हें भी नहीं बचाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed