फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   one lakh cusec water released in betwa

बेतवा में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, माताटीला के बीस गेट खुले

Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
one lakh cusec water released in betwa
बेतवा में छोड़ा गया एक लाख क्यूसेक पानी, माताटीला के बीस गेट खुले
विज्ञापन

झांसी। मप्र समेत बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में हो रही बारिश के चलते शनिवार को भी जलस्तर में तेजी देखने को मिली। राजघाट एवं माताटीला जलाशय पर पानी का दबाव बढ़ गया। माताटीला बांध से एक लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। इस पानी को बाहर निकालने के लिए माताटीला बांध के 20 गेट खोलने पड़े हालांकि सिंचाई अभियंताओं ने देर-रात पानी के बहाव में कमी आने की संभावना जताई गई है।

बेतवा के कैचमेंट इलाके में बारिश के बाद जलस्तर अचानक बढ़ गया। बारिश के चलते राजघाट से 80 हजार क्यूसिक पानी आधी रात से ही छोड़ा जा रहा था। दोपहर तक पानी का दबाव माताटीला बांध तक पहुंच गया। इस पानी को बाहर निकालने के लिए बांध के 16 गेट दो फीट पर खोले गए जबकि दो गेट को दो फीट पर एवं दो गेट चार फीट पर खोले गए हैं हालांकि अधिशासी अभियंता मो. फरीद के मुताबिक अब पानी के बहाव में कमी आने की संभावना है। उधर, पानी को छोड़ने के बाद बेतवा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के आंकड़े के मुताबिक ढुकुवां डैम से 65000 क्यूसेक, पारीछा डैम से 10241 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। डोंगरी बांध, रेलवे बांध एवं पहूज बांध के गेट बंद चल रहे हैं। नोट घाट पर शनिवार को बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205 मीटर के बजाए 193.62 मीटर पर दर्ज हुआ। अभियंताओं का कहना है कि देर-रात को पानी की रफ्तार में कमी आएगी। इसके बाद गेट वापस बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed