फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Old woman dies under suspicious circumstances, daughter accuses her of murder

Jhansi News: वृद्धा की संदिग्धावस्था में मौत, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 30 Aug 2024 05:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies under suspicious circumstances, daughter accuses her of murder
- प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद आया सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक वृद्ध महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में प्रॉपर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद सामने आया है।
गढ़िया गांव निवासी स्व. सरनाम राजपूत की पत्नी बती देवी (68) की मौत हो गई। मृतका की बेटी जानकी देवी ने बताया कि उसके पिता रेलवे में कार्यरत थे। 12 साल पहले उनकी मौत हो गई थी। तब से वह मां बतीदेवी की देखभाल कर रही थी। लगभग आठ महीने पहले मां को लकवा मार गया था। उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था। 15 अगस्त को बड़ी भाभी घर पर आई और झगड़ा करके मां बतीदेवी को अपने साथ ले गई। 17 अगस्त को उन्होंने 1250 स्क्वायर फीट में बना एक मंजिला मकान अपने नाम करा दिया। फिर फोन कर छोटी भाभी को बुला लिया। 27 अगस्त को छोटी भाभी ने 1500 स्क्वायर फीट का मकान अपने बेटे के नाम करा दिया। 10 दिन के अंदर लगभग एक करोड़ कीमत के दाे मकान हड़प लिए। बेटी ने बताया कि रजिस्ट्री कराने के बाद छोटी भाभी मां को अपने साथ तालबेहट ले गई। बृहस्पतिवार की सुबह पता चला कि मां बती देवी की मौत हो गई। तब तक शव बड़ी भाभी के घर आ गया था। जाकर देखा तो उनका एक पैर जला हुआ था। भाभी के एक परिजन का हाथ भी जला हुआ है। बेटी ने आरोप लगाया कि मां को पहले मारा पीटा गया और फिर पैर जलाकर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरे पक्ष से बड़ी बहू विशाखा का कहना है कि बतीदेवी की बेटी ने 30-40 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेच दी थी। बच्चों के खातिर दो मकान अपने और बच्चों के नाम करा लिए थे। बतीदेवी बीमार थीं। उनकी मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि आज सुबह बती देवी का शव घर के अंदर मिला है। उनकी बहुओं और बेटियों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed