फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   old prisoner murder, he came on perol

पैरोल पर आए बुजुर्ग कैदी का बेरहमी से कत्ल

Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
old prisoner murder, he came on perol
पैरोल पर आए बुजुर्ग कैदी का बेरहमी से कत्ल
विज्ञापन

एरच (झांसी)। रविवार सुबह दस बजे गोकुल गांव में आठ साल पहले हुई हत्या के मामले में दोषी पाए गए पैंसठ वर्षीय नेपाल सिंह की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके हाथ भी काट दिए। नेपाल एक जून को ही आगरा जेल से पैरोल पर छूटकर घर आया था। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
19 फरवरी 2012 को गोकुल गांव के नन्हें सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई थी। नन्हें के भतीजे रामप्रताप ने गांव के नेपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अदालत ने नेपाल को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उसे आगरा जेल में रखा गया था। कोरोना काल में परिजनों ने नेपाल को पैरोल पर छोड़ने के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई थी। उसे एक जून को पैरोल पर छोड़ दिया गया था। तब से वह घर पर अपने परिवार के साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे वह घर से रामजानकी मंदिर में दर्शन करने के लिए निकला था। मंदिर में दर्शन करने के बाद वह सुबह दस बजे घर के लिए लौट रहा था। रास्ते में नाले के पास घात लगाए बैठे हत्यारों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। इसके साथ ही उसके दोनों हाथ भी काट दिए। हत्या करने के बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना के बाद मौके से गुजरे लोगों ने नेपाल सिंह का शव पड़ा देखा तो घरवालों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ मोंठ डॉ. प्रदीप सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच की। देर शाम नेपाल के भतीजे ने गांव के रामप्रताप, कल्लू पाल और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed