फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   old man injured in suspicious firing

संदिग्ध हालात में गोली चलने से वृद्ध घायल

Fri, 26 Jul 2019 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
old man injured in suspicious firing
संदिग्ध हालात में गोली चलने से वृद्ध घायल
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार देर रात छत पर सोते समय अचानक गोली लगने से लक्ष्मण सिंह (68) घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गांव के ही एक पिता व पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बबीना के धमकन गांव निवासी लक्ष्मण सिंह बृहस्पतिवार की रात छत पर सो रहे थे, तभी अचानक पेट की तरफ गोली लगने से वह घायल हो गए। पुत्र की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। उनके पुत्र ने गांव के एक पिता व पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्र्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मारकर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed