फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Officers run after rumor of Hindi paper being leaked

Jhansi News: हिंदी का पेपर लीक होने की अफवाह पर दौड़े अफसर

Fri, 23 Feb 2024 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Officers run after rumor of Hindi paper being leaked
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की बारहवीं कक्षा का पेपर लीक होने की अफवाह ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस अफसरों ने परीक्षा केंद्र की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दी। मामले में टहरौली थाने में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा थी। इस दरम्यान अफवाह उड़ गई कि टहरौली के एक परीक्षा केंद्र से इंटरमीडिएट का हिंदी का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों के पास पहुंची। आनन-फानन मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई, जिसमें सामने आया कि प्रश्न पत्र लीक होने की बात महज अफवाह थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पेपर लीक होने की खबर अफवाह साबित हुई है। मामले में टहरौली थाने में अफवाह फैलाने वाले अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed