{"_id":"696bfdf12f8be9c8aa02d5f1","slug":"officers-driver-accused-of-rape-on-pretext-of-providing-job-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-722479-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नौकरी दिलाने के बहाने अफसर के ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नौकरी दिलाने के बहाने अफसर के ड्राइवर पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Jan 2026 06:07 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:07 AM IST
सार
कृषि संबंधी विभाग के वरिष्ठ अफसर के चालक पर नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी। जनपद में कृषि संबंधी विभाग के वरिष्ठ अफसर के चालक पर नौकरी दिलाने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नवाबाद इलाका निवासी पीड़िता ने प्रार्थना पत्र के जरिये बताया कि वह उक्त अधिकारी के आवास में जाकर उनके बच्चे को ट्यूशन पढ़ाती थी। वहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। वह पहले खुद को अफसर का भतीजा बताता था। उसके साथ एक दिन वह बाहर गई थी। यहां आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने लगा। नौकरी दिलाने के लिए जब उसने अफसर से मिलवाया तब उसने पांच लाख की रिश्वत मांगी। उसने अलग-अलग किस्त में यह पैसा उसे दिया। अब आरोपी उसे धमका रहे हैं। उसने मामले की जांच कराने की मांग की है।