फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Offerings were made in Gayatri Maha Yagya for world welfare

Jhansi News: विश्व कल्याण के लिए गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं

Fri, 06 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Offerings were made in Gayatri Maha Yagya for world welfare

विज्ञापन
झांसी। अखिल विश्व गायत्री परिवार झांसी शाखा की ओर से श्री गायत्री शक्तिपीठ पर गंगा दशहरा एवं मां गायत्री के प्राकट्य उत्सव पर 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। मां गंगा का पूजन भी किया गया।

इस अवसर पर सभी संस्कार किए गए। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी श्रद्धालुओं ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर आरसी गुप्ता, दयाराम कुशवाहा, कपिल रायकवार, पीयूष अग्रवाल, एचआर विश्वकर्मा, संजीव खरे, पंकज भारद्वाज, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन श्रवण दीक्षित ने एवं आभार प्रमुख ट्रस्टी देवी दयाल यादव ने व्यक्त किया। गायत्री शक्तिपीठ पर आचार्य पं. श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि मनाई गई। गायत्री परिवार के सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर डा. अचल सिंह चिरार, पीडी साहू, आशाराम कुशवाहा, मनीराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed