फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now you will know the time of electricity supply on WhatsApp

Jhansi News: अब व्हाट्स ऐप पर पता चलेगा बिजली के आने-जाने का समय

Wed, 02 Oct 2024 05:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Now you will know the time of electricity supply on WhatsApp
- नगरीय वितरण खंड द्वितीय ने शुरू की व्हाट्स ऐप ग्रुप सेवा
विज्ञापन

- उपकेंद्र के उपभोक्ता अपना फोन नंबर देकर जुड़ सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली विभाग के नगरीय वितरण खंड द्वितीय ने व्हाट्स ऐप ग्रुप सेवा शुरू की है। यह ग्रुप 33केवी उप केंद्र के उपभोक्ताओं को व्हाट्स ऐप पर बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह तथा बहाल होने का संभावित समय बताएगा। किसी उपभोक्ता की कोई शिकायत है, तो वह भी ग्रुप पर बता सकेगा।
अधिकारियों ने माना विगत माह बारिश से तीन दिन तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान जनता का सड़क पर गुस्सा फूटने की वजह सही जानकारी नहीं मिलना रहा। इसके मद्देनजर सीधे जनता से जुड़कर जानकारी देने का फैसला लिया गया। इसके चलते नगरीय वितरण खंड द्वितीय ने 33केवी उपकेंद्रों के सीयूजी नंबर पर व्हाट्स ऐप सेवा शुरू कर दी है। प्रत्येक उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को व्हाट्स ऐप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है ताकि बिजली गुल होने, आने के संभावित समय की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि 33केवी मेडिकल का व्हाट्स ऐप नंबर 8004939406, गल्ला मंडी का 8004939399, न्यू गल्ला मंडी 9532595693, हंसारी 8004939405, बिजौली 8004939403, ग्रोथ सेंटर 8004939404, नगरा 8004939402 व नंदनपुरा का 8004939401 है। उन्होंने बताया कि संबंधित उपभोक्ता ग्रुप से जोड़ने के लिए व्हाट्स ऐप पर अपना नंबर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed