फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now there will be an additional set of question papers in the strong room

Jhansi News: स्ट्रांग रूम में अब प्रश्नपत्र का अतिरिक्त सेट भी होगा

Tue, 18 Feb 2025 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now there will be an additional set of question papers in the strong room

विज्ञापन
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। इसके मद्देनजर स्ट्रांग रूम में इस बार प्रश्नपत्र का अतिरिक्त सेट भी होगा। ताकि, आकस्मिक स्थिति में परीक्षा कराने में देरी न हो। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने आदेश जारी किए हैं।

अतिरिक्त सेट सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्यदायी संस्था उपलब्ध कराएगी। फिर डीआईओएस उस सेट को पुलिस सुरक्षा युक्त जनपद के डबल लॉक स्ट्रांग रूम में रखवाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरण के समय अतिरिक्त सेट का वितरण डीआईओएस और डीएम द्वारा नामित अधिकारी की देखरेख में किया जाएगा। अतिरिक्त सेट को केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष की उपस्थिति में डबल लॉक अलमारी में रखवाकर सील बंद किया जाएगा। स्ट्रांग रूम और डबल लॉक अलमारी 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी। डीआईओएस रति वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि स्ट्रांग रूम में चार अलमारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें। विशेष परिस्थिति में ही अतिरिक्त प्रश्नपत्र सेट का वितरण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed