फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now the child of the laborer will become the ruler, not the laborer: Swami Prasad

अब मजदूर का बच्चा श्रमिक नहीं, हुक्मरान बनेगा: स्वामी प्रसाद

Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now the child of the laborer will become the ruler, not the laborer: Swami Prasad
झांसी। जीआईसी में हुए मंडल के श्रमिक पुत्रियों के वृहद सामूहिक विवाह एवं श्रमिकों के हित लाभ वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र का निर्माता है। मजदूरों के श्रम, परिश्रम से राष्ट्र की नींव पड़ती है। श्रमिक जितना मजबूत होगा, देश भी उतना मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों के विकास, उत्थान के लिए कई योजनाएं लाई है। अब मजदूर का बच्चा श्रमिक नहीं, बल्कि हुक्मरान बनेगा।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें श्रमिकों के हक का पैसा अपने कार्यकर्ताओं को दे देती थीं। न श्रमिक को साइकिल मिलती थी, न आर्थिक लाभ। उन्होंने बताया कि झांसी मंडल की 230 कन्याओं का विवाह कन्या विवाह सहायता योजना के तहत कराया गया है। प्रति जोड़ा 75 हजार रुपये सरकार खर्च कर रही है। इसमें 65 हजार रुपये की राशि आरटीजीएस के जरिए श्रमिकों के खाते में एक सप्ताह के अंदर भेजी जाएगी। उन्होंने कन्या विवाह योजना के 328, मातृत्व हितलाभ योजना के 192, शिशु लाभ योजना 211, बालिका मदद के 23, मेधावी छात्रवृत्ति योजना के 57, साइकिल के 453, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के 71, आवास योजना के एक, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना के 18 तथा अंत्येष्टि सहायता योजना के 18, अक्षमता पेंशन योजना के एक लाभार्थी सहित 1603 लाभार्थियों को पांच करोड़ तीन लाख की धनराशि का वितरण किया। इसमें झांसी के 755, ललितपुर के 562 तथा जालौन के 286 लाभार्थी सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से श्रमिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। श्रमिक रोजगार के लिए कई राज्यों, जिलों में भ्रमण करता है। इसलिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रदेश सरकार श्रमिकों के बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। इन विद्यालयों से श्रमिकों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। जिससे इनके बच्चे भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे सकेंगे। मंत्री ने कहा कि श्रमिकों के लिए 18 जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मजदूर पंजीकरण कराकर इसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि 2009 में श्रमिक कल्याण बोर्ड बना। तब से 2017 तक 34 लाख श्रमिकों का पंजीकरण था। भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले चार सालों में 1.35 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों के लिए काम हर रही है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि योगी सरकार ने समाज को भय मुक्त वातावरण दिया है। आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए खूब काम किया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर, एमएलसी रमा निरंजन, सीडीओ शैलेष कुमार, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, उप श्रमायुक्त नदीम अहमद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशीष अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed