फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now smart meters will be installed on new connections too

Jhansi News: अब नए कनेक्शनों पर भी लगेंगे स्मार्ट मीटर

Tue, 26 Aug 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now smart meters will be installed on new connections too

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अब नए कनेक्शन पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। पावर कारपोरेशन के दिशा-निर्देशों को झांसी में लागू कर दिया गया है। नए कनेक्शन को संबंधित अवर अभियंता स्वीकृत करेगा, इसके बाद प्राइवेट एजेंसी स्मार्ट मीटर लगाएगी। अभी तक नए संयोजन पर सामान्य मीटर ही लगाए जा रहे थे।



बिजली का कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था है। किसी व्यक्ति को यदि कनेक्शन चाहिए तो उसे झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन को प्राप्त कर कनेक्शन लेने वाले स्थल का सर्वे अवर अभियंता करेगा। सर्वे में सब कुछ ठीक पाए जाने पर जेई टीएफआर (तकनीकी और वित्तीय समीक्षा) रिपोर्ट लगाकर जेई स्वीकृत करता है। साथ ही मीटर लगाने का कार्य भी जेई के द्वारा किया जाता है। नए संयोजनों पर सामान्य मीटर लगाकर कनेक्शन दे दिया जाता था। लेकिन अब व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। नए संयोजनों पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जेई अब नया संयोजन स्वीकृत करेंगे, उसकी सूचना स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी के पास भी पहुंचेगी। इसके बाद कंपनी मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन


...............



बॉक्स में -

झांसी मंडल में अब तक लग सके 16.15 प्रतिशत स्मार्ट मीटर



- झांसी मंडल में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की गति बेहद ही धीमी है। झांसी जोन को दिए गए 7.71,353 कनेक्शनों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 1,24,586 ही कनेक्शनों पर यह मीटर लगाए जा सके हैं, जो कि लक्ष्य का केवल 16.15 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...........



बॉक्स में -

कहां कितने लगाए गए स्मार्ट मीटर



क्षेत्र लक्ष्य लगे मीटर

झांसी शहर 1,39,021 66,982



झांसी देहात 1,95,321 4,762

ललितपुर 1,63,304 33,961



उरई 2,73,711 18,881

कुल 7,71,357 1,24,586



...........

वर्जन -



- अब नए संयोजन पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी तक नए कनेक्शन पर पुराने सामान्य मीटर लगाए जा रहे थे।

- केपी खान



मुख्य अभियंता

विद्युत वितरण मंडल, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed