फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now fruits and sweets can be ordered online in trains

ट्रेन में ऑन लाइन मंगा सकेंगे फल व मिठाई

Wed, 22 Sep 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now fruits and sweets can be ordered online in trains
झांसी। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अक्तूबर से ऑनलाइन भोजन की तरह यात्रियों को फल और मिठाई उपलब्ध कराएगा। इसमें यात्री चलती ट्रेन में संबंधित स्टेशन के प्रसिद्ध फल या मिठाई ऑनलाइन बुकिंग करने पर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान स्पेशल ट्रेनों के पेंट्रीकार में भोजन पकाने का काम बंद चल रहा है। यात्रियों को आईआरसीटीसी ई- कैटरिंग के जरिये चिह्नित स्टेशनों से खाना चढ़ाकर परोस रहा है। इसी तरह अब आईआरसीटीसी ने राजस्व बढ़ाने के लिए यात्रियों को प्रसिद्ध स्थानों के फल और मिठाई उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। इसमें आगरा का पेठा, मथुरा के पेड़े, नासिक के अंगूर, सूरत के मूंगफली दाना, नागपुर का संतरा, रत्नागिरी का आम, मुरैना की गजक आदि शामिल है। इसके लिए यात्री को ऑनलाइन बुकिंग कर उस स्टेशन का जिक्र करना होगा, जहां उसको सामग्री लेनी है। पहले चरण में शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस समेत प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed