फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Now dust will not cause smoke in trains, devices are being installed

Jhansi News: अब धूल से ट्रेनों में नहीं उठेगा धुआं, लगाए जा रहे हैं डिवाइस

Tue, 26 Sep 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now dust will not cause smoke in trains, devices are being installed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। धूल अब ट्रेनों की रफ्तार में बाधक नहीं बनेगी। धूल के बारीक कण ब्रेक तक न पहुंचे, इसके लिए डिवाइस लगाए जा रहे हैं। झांसी रेल मंडल में ट्रेनों में डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

आए दिन ट्रेनों के कोच के नीचे से धुआं उठने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे ट्रेन को रोकना पड़ जाता है और जांच के बाद उसे आगे बढ़ाया जाता है। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और ट्रेन की समय सारिणी भी प्रभावित होती है। रेलवे द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कोच के नीचे से धुआं उठने की ज्यादातर घटनाएं ब्रेक चिपकने की वजह से होती हैं। धूल के महीन कणों के जमने की वजह से ब्रेक चिपक जाते हैं। धूल के कणों की रोकथाम के लिए रेलवे द्वारा कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम के पास विशेष डिवाइस लगाया जा रहा है। झांसी रेल मंडल की चार ट्रेनों में डिवाइस लगाए जा चुके हैं। शेष में काम जारी है। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डिवाइस लगाने का काम तेजी से जारी है। आने वाले दिनों में यह सभी ट्रेनों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed