{"_id":"66971a46405c1d995a096304","slug":"now-bundelkhand-university-will-keep-an-eye-on-pollution-jhansi-news-c-11-jhs1019-352972-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अब बुंदेलखंड विवि रखेगा प्रदूषण पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अब बुंदेलखंड विवि रखेगा प्रदूषण पर नजर
विज्ञापन
उप्र. क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत विवि परिसर में बनने जा रहा रीजनल नॉलेज सेंटर
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में उप्र. क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत रीजनल नॉलेज सेंटर बनने जा रहा है। वर्ल्ड बैंक ने इसके लिए 27 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इससे एयर क्वालिटी लैब और मिनी सुपर साइट बनेगी। इसके बनने से विवि बुंदेलखंड के सभी जिलों के प्रदूषण के स्तर की सतत निगरानी कर सकेगा।
विवि के कुलसचिव विनय कुमार ने बताया कि वर्ल्ड बैंक का विवि में सेंटर बनाने का प्रस्ताव था, जिस पर कार्ययोजना बनाकर भेजी गई। इसके स्वीकृत होने पर वर्ल्ड बैंक पहले चरण में 27 लाख रुपये विवि को देने जा रहा है। तय किया गया है कि कृषि और पर्यावरण विभाग के बीच में रीजनल नॉलेज सेंटर बनाया जाएगा। इससे एयर क्वालिटी लैब बनेगी, जिसका संपर्क झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर व महोबा के रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाली सेंसर युक्त मशीनों से होगा। इसके साथ बनने वाली मिनी सुपर साइट से प्रदूषण के साथ तापमान के बारे में भी पता चलता रहेगा।
कुलसचिव ने बताया कि सेंटर की मॉनीटरिंग आईटीआई कानपुर से होगी। विवि ने फैसला लिया है कि इससे जुड़े स्किल प्रोग्राम परिसर में शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को प्रदूषण की मॉनीटरिंग व एनालिसिस के बारे में बताया जाएगा। सेंटर पर विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम व वर्कशॉप भी आयोजित किए जाएंगे।