{"_id":"d48cf74f471490fdc89266ae84a55bab","slug":"not-wearing-helmet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमछा बांध रहे, नहीं पहन रहे हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गमछा बांध रहे, नहीं पहन रहे हेलमेट
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तमाम अभियानों के बाद भी लोगों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। वह जान की परवाह किए बगैर बिना हेलमेट सरपट वाहन दौड़ा रहे हैं। गर्मी से बचने को वह गमछा तो बांधे रहते हैं, लेकिन हेलमेट लगाने से परहेज करते हैं। आम जन तो छोड़ो पुलिस कर्मी भी नियमों को तोड़ रहे हैं।
खास बात यह है कि यातायात विभाग द्वारा हेलमेट लगाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में कार्यशालाएं आयोजित कर बच्चों को हेलमेट से जिंदगी की सुरक्षा के बारे में बताया जा रहा है। कई सामाजिक संगठन भी इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं, मगर लोग हैं कि जान के परवाह किए बगैर बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रहे हैं। चेकिंग के दौरान इन लोगों को रोका जाता है तो यह रुतबा गालिब करने से भी नहीं चूकते। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग गमछा बाँधे रहते हैं, लेकिन हेलमेट नहीं लगाते हैं। जबकि, हेलमेट से गर्मी से बचाव के अलावा दुर्घटना होने की स्थिति में जान भी बच सकती है।
‘बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चौपहिया वाहनों के शीशों पर लगी रंगीन फिल्मों, हूटर व अवैध रूप से लगी बत्तियों को उतारा जाएगा। वाहन चेकिंग की मॉनीटरिंग सीओ करेंगे।‘
विज्ञापन
किरन एस, एसएसपी