{"_id":"5f84a9fd8ebc3e9beb593dec","slug":"not-sleeping-full-night-girls-dangerous-seen-seing-full-night-jhansi-news-jhs1784911168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर बेचैन रही बिटिया, सो नहीं पाई, पलक झपकाते ही आंखों में तैरने लगता था खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर बेचैन रही बिटिया, सो नहीं पाई, पलक झपकाते ही आंखों में तैरने लगता था खौफनाक मंजर
विज्ञापन
Not sleeping full night Girls dangerous seen seing full night
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दुष्कर्म की शिकार बिटिया पिछले तीस घंटों से सो नहीं पाई है। पूरी रात वो बेचैन रही। परिजनों ने उसे सुलाने की कई बार कोशिश की, लेकिन पलक झपकाते ही उसकी आंखों में उसके साथ घटी हैवानियत की घटना का खौफनाक मंजर तैरने लगता था और चौंक कर उठ जाती थी। कमोबेश परिवार के अन्य लोगों का भी यही हाल रहा। छात्रों की दरिंदगी ने एक परिवार की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।
बिटिया अभी ठीक ढंग से होश भी नहीं संभाल पाई है। वो कॅरियर में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है। अभी उम्र ही क्या है, महज 17 साल, लेकिन आंखों में बड़े-बड़े सपने उमड़ते - घुमड़ते रहते थे, जिन्हें पूरा करने के लिए वो पूरी तल्लीनता के साथ अपनी पढ़ाई कर रही थी। लेकिन, अचानक उसके साथ वो बीता, जिसे सुनकर उसकी रूह कांप जाती थी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के जालिम छात्रों ने उसे और उसके दोस्त को बेरहमी से पीटा, ब्लैकमेल करने की गरज से अश्लील वीडियो बनाया और एक छात्र ने तो उसके साथ दुष्कर्म तक कर डाला। हालांकि, घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आठ आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, इतने भर से ही बिटिया के जख्म नहीं भर पाए हैं।
घटना के बाद की रविवार - सोमवार की दरम्यानी रात बिटिया पर भारी गुजरी। वो एक पल के लिए भी सो नहीं पाई। परिवार के लोगों ने उसे सुलाने की कई बार कोशिश की, लेकिन आंखें बंद करते ही उसकी आंखों में उसके साथ पॉलीटेक्निक छात्रावास में घटी घटना तैरने लगती थी, जिससे वह सिहर जाती थी और चौंक कर उठ बैठती थी। परिवार के लोग लगातार उसे सुलाने की कोशिशों में जुटे रहे, लेकिन पूरी रात बिटिया ने ऐसे ही काटी। दिन में भी उसका यही हाल रहा। मुश्किल से परिवार के लोग उसे थोड़ा सा खाना खिला पाए। घर की लाड़ली बिटिया का ये हाल देखकर परिवार के लोगों को भी हाल बेहाल बना हुआ है।