फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not open on bank bucks

बैंक तो खुले पर रुपये नहीं मिले

Mon, 14 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Not open on bank bucks
note change news - फोटो : amar ujala, jhansi news
रविवार को नोट बदलने, जमा करने और निकासी के लिए बैंकों में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। ज्यादातर बैंकों के सर्वर ठप होने के कारण घंटों तक कोई काम नहीं हो सका। कुछ बैंकों में रुपये जमा हो गए, लेकिन बदले नहीं जा सके। लोगों के सब्र का बांध भी टूटता दिखा। घंटों से लाइन में लगे लोगों के चेहरे पर आक्रोश, परेशानी और निराशा झलकती रही। बैंक अधिकारियों और पुलिस से लोगों की झड़प भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को भी बैंक खुले होने का कोई खास फायदा लोगों को नहीं मिल सका। दरअसल सुबह से ही कई बैंकों से सर्वर डाउन रहे। सुबह 11 बजे से नेटवर्क ध्वस्त हुआ, जिसे ठीक होने में शाम चार बज गए। बैंकों का नेटवर्क ठप होने के बाद भी लोगों की लाइनें कम नहीं हुई। उम्मीद लिए लोग दिनभर लाइन में लगे रहे और बारी आने का इंतजार करते रहे। आबीआई के निर्देशानुसार रुपये देने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फौरन फीड करने का निर्देश दिया है। सर्वर न आने के कारण आनलाइन फीडिंग नहीं हो सकी और लेनदेन नहीं हुआ।
विज्ञापन

 भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में शाम चार बजे के बाद ही काम हो सका। बैक के मुख्य प्रबंधक गिरीश अग्रवाल ने बताया कि अन्य कंपनियों का नेटवर्क यूज कर रही शाखाओं में लेनदेन का काम हो रहा है। मुख्य शाखा में चेस्ट होने के कारण कैश भी बैंकों और एटीएम में नहीं भेज पा रहे हैं। इसी तरह इलाइट चौराहे पर स्थित शाखा में भी कामकाज नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पंजाब नेशनल बैंक में सुबह सात बजे से ही लोगों का जुटना प्रारंभ हो गया था। दस बजे बैंक खुलते ही लेनदेन प्रारंभ हो गया, लेकिन 11 बजे नेटवर्क न मिलने से कुछ शाखाओं का कामकाज ठप हो गया। सिविल लाइंस शाखा में प्रबंधक विनोद अरोरा ने रुपये जमा करने की सुविधा प्रदान की। शाखा में निकासी और नोटों का बदलने का काम नहीं हो सका। खंडेराव गेट स्थित शाखा में अन्य कंपनी के नेटवर्क से सर्वर मिलने पर कामकाज हुआ। पीएनबी की मंडल प्रमुख नीरजा कुमार ने बताया कि तीन-चार शाखाओं का कामकाज एक घंटे के लिए प्रभावित हुआ। 
इलाहाबाद बैक की मुख्य शाखा में एक घंटे के लेनदेन के बाद काम नहीं हो सका। शाम को सर्वर मिलने के बाद कुछ देर काम हुआ फिर बैंक बंद कर दिया गया। इसी तरह अन्य शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ।  लगभग यही हाल सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, बैक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक, ओरियंटल बैंक, देना बैंक समेत कई बैंकों का रहा। इस दौरान लाइन में खड़े लोगों और बैंक कर्मचारियों के बीच झड़पें होती रहीं। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत रखा।



एटीएम ने फिर निराश किया
एटीएम से रविवार को भी लोग निराश हुए। पीएनबी के कुछ एटीएम चले, लेकिन कुछ समय बाद उनमें भी पैसा खत्म हो गया। खंडेराव गेट, ग्वालियर रोड, सिटी स्थित मुख्य शाखा का एटीएम चलता रहा। इलाइट चौराहे पर पीएनबी, एसबीआई, देना बैंक, बैंक आफ इंडिया समेत सभी ग्यारह एटीएम बंद रहे। इसी तरह अन्य क्षेत्रों के एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed