फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not only adults but children are also becoming victims of fatty liver

Jhansi News: बड़े ही नहीं बच्चे भी हो रहे फैटी लिवर के शिकार

Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Not only adults but children are also becoming victims of fatty liver
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मेडिकल कॉलेज में लिवर रोगियों में अधिकांश मरीज फैटी लिवर के आ रहे हैं। इनमें बड़े ही नहीं बुजुर्ग भी हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि सिर्फ शराब नहीं बल्कि चिकनई युक्त खाना, जंक फूड और व्यायाम न करना भी इसके कारण हो सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण सामान्य होने के कारण लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इलाज में लापरवाही घातक हो सकती है।



यदि पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन रहता है। चलने-फिरने में थकान और त्वचा में खुजली है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। ये फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। जब स्थिति बिगड़ती है, तो भूख कम लगती है। जी मिचलाता हैं और भ्रम व ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होती है। वरिष्ठ डॉक्टरों का कहना है कि जब फैटी लिवर ग्रेड तीन-चार पहुंचता है तब लक्षण उबरते हैं। मेडिकल कॉलेज में रोजाना तीन-चार रोगी भर्ती हो रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी नहीं कि अत्यधिक शराब पीने से ही फैटी लिवर होता है। जंक फूड, चिकनाई युक्त खाना, खेलकूद व सैर नहीं करने की वजह से लोग फैटी लीवर के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन





0- ये कहना है डॉक्टरों का

शुगर रोगियों में फैटी लिवर की ज्यादा संभावना होती है। इसलिए शुगर लेवल कंट्रोल रखना चाहिए। खानपान और अव्यवस्थित दिनचर्या की वजह से बड़े ही नहीं बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. राम प्रताप सिंह बुंदेला, वरिष्ठ चिकित्सक

फैटी लिवर की अहम वजह जंक व फास्ट फूड का सेवन है। युवाओं की शारीरिक और खेलकूद की गतिविधियां कम हो गई हैं। इसकी वजह से लिवर पर फैट जमा होता जा रहा है और दिक्कत हो रही है।


डॉ. नूतन अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक मेडिकल कॉलेज

0- ये करना चाहिए



प्रारंभिक फैटी लिवर आहार परिवर्तन, वजन घटाने, व्यायाम व शुगर कंट्रोल से सही कर सकते हैं। कम से कम 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए। चिकनई का कम सेवन करें और कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार (सफेद चावल, आलू, सफेद ब्रेड) खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed