फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Not aacharad government language also change

आचरण ही नहीं, सरकार की भाषा भी बदल गई: अखिलेश

Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Not aacharad government language also change
झांसी। सपा सुप्रीमो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का जवाब देते हुए कहा सरकार को सदन की गरिमा भी ख्याल नहीं रहा। आचरण ही नहीं, सदन के भीतर सरकार की भाषा बदल गई है। इससे मालूम चलता है अब सरकार जाने वाली है।
विज्ञापन

झांसी में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा लोकतंत्र में ठोक दो, पटक-पटककर मारने जैसी भाषा नहीं हो सकती। संस्थाओं को खत्म करने का काम इसके पहले कभी नहीं हुआ। अखिलेश ने योगी सरकार पर बुंदेलखंड के साथ वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा झांसी, महोबा, ललितपुर के किसान लगातार आत्महत्या कर रहे लेकिन, सरकार के पास उनकी सुनवाई का समय नहीं। सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का वायदा किया था लेकिन, इसका फायदा भी किसानों को नहीं दिया। बिना कर्ज माफ किए सरकार ने योजना खत्म कर दी। अखिलेश ने महंगाई के सवाल पर भी सरकार को घेरा। कहा, सरकार डीजल, पेट्रोल, गैस के पर मुनाफा कमाने का काम कर रही। कृष्ण मंदिर बनाए जाने के सवाल पर कहा उनका विश्वास सभी विष्णु अवतारों पर है।
विज्ञापन

अखिलेश का तंज, काले दिल वालों की काली टोपी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उस बयान में आड़े हाथ लिया, जिसमें सीएम आदित्यनाथ ने लाल टोपी लगाने वाले को गुंडा बताया था। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा, काले दिल वाले काली टोपी लगाते हैं। कहा, लाल रंग कई चीजों का प्रतीक है। आदमी के गुस्से और प्रेम में होने पर उसका चेहरे का रंग भी लाल हो जाता है लेकिन, मुख्यमंत्री इंसानी भावनाओं को नहीं समझते। लाल रंग की टोपी राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण ने लगाई। अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह ढाई साल के ऐसे बच्चे को जरूर तलाश रहे, जिसके सामने लाल टोपी वाले और मुख्यमंत्री की तस्वीर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा को बदनाम करने की रची गई साजिश
पूर्व सीएम अखिलेश ने हाथरस कांड में सपा कार्यकर्ता के नाम को नकारते हुए इसे भाजपा आईटी सेल की साजिश बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा जिस गांव में घटना हुई वहां सपा का कोई भी कार्यकर्ता नहीं है। सरकार सदन में गलत बयानी कर रही है। भाजपा आईटी सेल के लोग सपा को बदनाम करने की कोशिश में जुटे हैं।
भाजपा के खिलाफ छोटे-छोटे दलों को करेंगे एकजुट
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के सवाल पर सपा सुप्रीमो ने बड़े दलों के बजाए छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ने की बात कही। बगैर किसी दल का नाम लिए सपा सुप्रीमो ने कहा भाजपा के खिलाफ सभी छोटे दलों को एकजुट किया जाएगा लेकिन, बड़े दलों से राह अलग रहेगी। चाचा शिवपाल यादव को साथ लाने के सवाल का मुस्काराकर जवाब दिया कि उनका दल भी छोटा है लिहाजा, उनको भी साथ रखेंगे।
आजम के साथ सरकार ने किया अन्याय
सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार पर बदनियती के साथ काम करने का आरोप लगाया। कहा, पूरे देश में कहीं भी कानूनी तौर पर इमारतें नहीं बनाई गईं। ऐसे में सभी पर बुलडोजर चलवा दें लेकिन, आजम खान के खिलाफ कार्रवाई में सरकार ने नियम-कायदों को ताक पर चढ़ाकर अपने मनपसंद अफसरों की मदद से कार्रवाई की। पूर्व सीएम ने योगी सरकार पर ब्यूरोक्रेसी को भी भ्रष्ट कर देने का आरोप लगाया।

सरकार आई तो खत्म कर देंगे ईवीएम
ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहाकि उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले ईवीएम को ही खत्म किया जाएगा। उन्होंने अमेरिकी चुनावों का हवाला देते हुए कहाकि ईवीएम भरोसे लायक नहीं है। कार्यकर्ताओं को इससे निपटने का तरीका भी सिखाया गया है। प्रधानमंत्री के कोरोना टीका लगने के बाद खुद के टीका लगने के सवाल पर अखिलेश ने कहाकि सरकार बनने के बाद इसके बारे में देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed