{"_id":"582766764f1c1ba16fb3b2a4","slug":"not-a-lack-of-salt-not-increased-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"न नमक की कमी, न रेट बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न नमक की कमी, न रेट बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
salt, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में न तो नमक की कमी है और न ही इसके दाम बढ़े है। शुक्रवार शाम खुराफातियों द्वारा उड़ाई गई अफवाह के बाद कुछ लोगों ने सीपरी बाजार किराना व्यापारियों की दुकान के बाहर रखे नमक के बोरे लूट लिए थे। शनिवार सुबह अमर उजाला रिपोर्टर ने बाजार का जायजा लिया तो अफवाह झूठी निकलीं। बाजार में सब कुछ सामान्य मिला। व्यापारियों ने बताया कि नमक का स्टॉक भरपूर है। बिक्री बढ़ी है, लेकिन दाम नहीं बढ़े हैं।
शुक्रवार शाम नमक खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और घनी बस्तियों में लोग नमक खरीदने दुकानों पर उमड़ने लगे। रात होते-होते ऊंचे दामों में नमक बिकने की अफवाह फैल गई, इसके बाद देर रात सीपरी बाजार के किराना बाजार में बाइकों से महिलाएं-पुरुष पहुंचे और दुकानों के बाहर रखे नमक के बोरे लूटकर ले गए। शनिवार को जब बाजार में नमक की स्थिति का जायजा लिया गया तो अफवाह बेमानी साबित हुई। बाजारों में न तो नमक की कमी थी और न ही रेट बढ़े थे।
सीपरी बाजार के राय एंड कंपनी के संचालक रामस्वरूप राय का कहना है कि बाजार रेट जो 15 दिन पहले था, वही आज हैं। हां, शनिवार को दुकान खोली, तब जरूर ज्यादा ग्राहक नमक खरीदने आए थे, जिन्हें निर्धारित रेट बेचा गया है। शुक्रवार रात उनकी दुकान के बाहर रखे नमक के करीब 10 बोरे कुछ लोग उठाकर ले गए थे। वहीं, सीपरी बाजार निवासी व्यापारी कैलाश चौरसिया ने की दुकान से भी शुक्रवार रात कुछ लोग नमक के बोरे लोग उठाकर ले गए थे। व्यापारी प्रदीप साहू ने बताया कि स्टॉकिस्टों व फुटकर व्यापारियों के पास काफी नमक है।
विज्ञापन
थोक में बढ़े नमक के रेट
थोक कारोबारी रामस्वरूप ने बताया कि शुक्रवार को एक ब्रांडेड कंपनी नमक के पैकेट पर जरूर 1.20 रुपये बढ़े हैं, वह भी थोक के बाजार में। रिटेल में नमक की थैली 18 रुपये में ही बिक रही है। शनिवार को उन्होंने 720 रुपये में आने वाला पैकेट 780 रुपये में खरीदा है। एक पैकेट के अंदर 50 थैली निकलती हैं। ऊंचे दामों पर खरीदे नमक की थैलियों पर भी रेट 18 रुपये अंकित है।
स्टाल लगाकर बेचा गया
सुभाष गंज व्यापार मंडल ने शनिवार को इलाइट चौराहा और सुभाष गंज में नमक के स्टाल लगवाए, जहां से तय रेट पर नमक की बिक्री की गई। इस दौरान अध्यक्ष विजय जैन, प्रमोद किल्पन, लालता वर्मा मौजूद रहे।
ये हैं नमक के रेट
खड़ा नमक छह रुपये किलो
काला नमक 20 रुपये किलो
सेंधा नमक 20 रुपये किलो