{"_id":"ef7e654f2071edd9c8556e61cbbc926b","slug":"noodles-mixed-spices-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूडल्स के मसालों में पकड़ी मिलावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूडल्स के मसालों में पकड़ी मिलावट
ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नूडल्स को स्वादिष्ट बनाने वाले मसाले मिलावट की चपेट में हैं। तीन कंपनियों के सात मसाले के सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक के भी दो नमूने फेल हुए हैं।
मैगी नूडल्स की बिक्री पर लगी रोक भले ही हट गई हो, परंतु अब भी नूडल्स पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। यह खुलासा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) की जांच में हुआ है। एफडीए की टीम द्वारा 30 मई को वरुण ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स के दो, तीन जून को विशाल मेगा मार्ट से टॉप रेमन सुपर नूडल्स का एक, 10 जून को अग्रवाल डिस्ट्रीब्यूटर से यिप्पी नूडल्स के दो तथा थोक विक्रेता मनीष के यहां से मैगी नूडल्स के दो नमूने भरे गए थे।
इन सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। जांच में उक्त सभी नूडल्स के साथ मिलने वाले टेस्ट मेकर (मसाला) में मिलावट पाई गई है। इसके अलावा 10 अक्तूबर को एफडीए द्वारा वरुण वेबरेज से पेप्सी व सेवन अप का एक-एक नमूना लिया था। दोनों पेय पदार्थों में मिस ब्रांडिंग पाई गई है।
विज्ञापन
एफडीए के अभिहित अधिकारी आर के गुप्ता ने बताया कि उक्त सभी नमूनों से संबंधित विक्रेता व निर्माताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। तदुपरांत, न्यायक निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी की अदालत में वाद दायर किया जाएगा।