फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nominations will start next week, candidate not declared

अगले सप्ताह शुरू होंगे नामांकन, प्रत्याशी घोषित नहीं

Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nominations will start next week, candidate not declared
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एक सप्ताह ही शेष है। बावजूद, अब तक सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसे लेकर कयासबाजी जोर पकड़े हुए है, जबकि दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ी हुई हैं। इस बीच रोजाना नए-नए दावेदार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

झांसी में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो जाएगी, जो एक फरवरी तक जारी रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं। आरओ और एआरओ तय कर दिए गए हैं। लेकिन, प्रत्याशी घोषित करने के मामले में दलों की चुप्पी नहीं टूट रही है। माना जा रहा था कि भाजपा 16 जनवरी को प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा देगी। लेकिन, पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव वाली विधानसभाओं के प्रत्याशी ही घोषित किए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी इसी लाइन पर चल रहीं हैं। प्रत्याशियों को लेकर विधानसभा क्षेत्रों में कयासबाजी का दौर चरम पर है। पार्टियां भले ही चुप हैं, लेकिन समर्थक अपने-अपने दावेदारों को प्रत्याशी बताने में जुटे हुए हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर रोजाना कोई नया नाम उभरकर सामने आ जाता है। खासतौर पर भाजपा और सपा में ये स्थिति बनी हुई है। वहीं, टिकट के दावेदारों की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। उनकी लखनऊ और दिल्ली की दौड़ें भी जारी हैं।
विज्ञापन

हालांकि, इस मामले में बसपा का रिकॉर्ड ठीक है। बसपा जिले की चार में से तीन विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। केवल झांसी सदर विधानसभा में ही पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed