फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nomination filed

पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, शुरू हुए नामांकन

Tue, 29 Sep 2015 02:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 29 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
nomination filed
झांसी। सोमवार को पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। प्रथम चरण में बड़ागांव व बबीना विकासखंड की जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत की सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला पंचायत की छह सीटों पर 22 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। इन दोनों ब्लाकों के लिए मंगलवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन



 
जिला पंचायत के वार्डों के नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के न्यायालय कक्ष में भरे गए। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन दाखिल करने पहुंचे। हालांकि, जुलूस को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोक दिया गया। यहां नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत प्रात: आठ बजे से शुरू होकर सायं चार बजे तक चली।
विज्ञापन



इस दौरान जिला पंचायत की वार्ड क्रमांक सात भोजला (अनारक्षित) सीट से रामजी शरण, बलवान सिंह, योगेंद्र कुमार, रामजीशरण व तुलाराम अहिरवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड क्रमांक आठ फुटेरा बरुआसागर (महिला) सीट से एक मात्र आवेदन लता रानी का आया। वार्ड क्रमांक नौ रक्सा (अनुसूचित जाति) सीट से आलखंड सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड क्रमांक 10 राजापुर (अन्य पिछड़ा वर्ग) सीट से सज्जन सिंह, भरत सिंह व वीरेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चा भरा। वार्ड क्रमांक 11 खैलार (महिला) सीट से लक्ष्मी, अंजली यादव, रश्मि देवी, किरन देवी, विमला व अहीर लक्ष्मी उर्फ लक्ष्मी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड क्रमांक 12 बबीना रुरल (अनारक्षित) सीट से कीरत सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र, जनक सिंह, मदन सिंह व बृजेंद्र सिंह ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों का भारी जमावड़ा बना रहा। हालांकि, उन्हें भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रत्याशी वाहनों के काफिले लेकर ढोल नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने आए। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




नामांकन दौरान अपनी - अपनी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों के साथ गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल आदि समेत विभिन्न दलों के नेता पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed