फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No trace found of the youth swept away in the Betwa River even after 24 hours.

Jhansi News: -बेतवा में बहे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
No trace found of the youth swept away in the Betwa River even after 24 hours.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सुकुवां-ढुकुवां बांध पर पिकनिक मनाने पहुंचे युवक का बेतवा नदी में बह जाने के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश के लिए बृहस्पतिवार को कानपुर से एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। टीम भी पूरे दिन तलाशी रही। बेतवा में तेज बहाव को देखते हुए युवक के काफी आगे तक बह जाने की आशंका जताई जा रही है।

ललितपुर के तालबेहट के विरधा गांव निवासी सुखदेव (20) पुत्र ख्याली राम अपने दोस्तों के साथ यहां पिकनिक मनाने पहुंचा था। शाम करीब 4 बजे सुखदेव अपने तीन दोस्तों के साथ बांध के बहाव की ओर खड़ा होकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह बेतवा नदी के तेज बहाव में जा गिरा। देखते-देखते वह आंखों से ओझल हो गया। हादसे के बाद से ही पुलिस उसे तलाशने में जुटी रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। नत्थी खेड़ा प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ टीम की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। उसका सुराग अभी तक नहीं लग सका है। इसके लिए झांसी में भी अलर्ट किया गया है। उधर, युवक का पता न चलने से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ख्याली बेटे का पता लगा देने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed