फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no shortage of foods

परेशान न हों, खानपान सामग्री की नहीं होगी कमी, हम हैं न

Sat, 28 Mar 2020 11:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
no shortage of foods
ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम के सदस्य बांटते खाद्य सामग्री।
झांसी। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद वर्ग के लोगों के सामने खानपान की सामग्री की समस्या खड़ी न हो, इसके लिए अमर उजाला की ओर मुहिम शुरू की गई है, जिसके पहले ही शनिवार को कई सामाजिक संगठन और जन सामान्य के लोग इसका हिस्सा बन गए हैं। लगभग दो हजार लोगों को मदद मुहैया कराई गई है। किसी को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया गया, तो किसी को राशन की किट। आगे भी ये सिलसिला लगातार जारी रहने वाला है।
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम का हिस्सा बनी जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति व सेंट उमर इंटर कालेज के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर राशन व पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया। इस काम में विद्यालय के प्रबंधक जावेद अहमद, समिति के अध्यक्ष तरुण अरोड़ा, आरिफ रजा खान, मनोज श्रीवास्तव, शाहिद खान, अंजुम जमीर, कोमल शाक्य, पंकज जैन, विवेक शाक्य आदि जुटे रहे।
विज्ञापन

वहीं, अंसल कॉलोनी के निवासियों ने बस स्टैंड, शिवाजी नगर आदि इलाकों में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए। इस काम में अनिल अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, रवि पंजवानी, राजेश लोहिया, अशोक लोकरस जुटे रहे। आज सेवा संस्थान के अखिलेश रायकवार, बृजेश कुशवाहा, राकेश रायकवार ने भी लोगों को भोजन वितरित किया। ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम के कार्यकर्ताओं ने चार टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। मदरसा इस्लामिया महादुल मुआरिफ की ओर से जीवनशाह पर हाजी नासिर की अगुवाई में सौ जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। युवा महिला विकास समिति के नीरज मनकेले, प्रताप सिंह, संजीव शर्मा, अर्चना दुबे, सपना, भारती शर्मा, अनिल वर्मा आदि ने लहर की देवी मंदिर के पास वंचित वर्ग के लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ झांसी की ओर से निलय जैन, प्रदीप तिवारी, अजय कुशवाहा, नानू आदि ने कई स्थानों पर भोजन का वितरण किया। परमार्थ संस्था द्वारा संचालित की जा रही कम्यूनिटी किचन की ओर से दिल्ली से वापस लौट रहे मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत डगरवाहा के प्रधान ने गांव के 206 परिवारों को मास्क व साबुन बांटे।
व्यापारियों ने बांटीं राशन किट
झांसी। बिजौली और हंसारी की सहारिया मलिन बस्तियों के 139 परिवारों को व्यापारियों की ओर से राशन किट दी गई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बुंदेलखंड प्रभारी राजीव राय की अगुवाई में आटा, दाल, चावल, आलू, प्याज, तेल, मसाले व नमक जरूरतमंदों को दिए गए। इस मौके पर व्यापारी विनोद अग्रवाल, नितिन सरावगी, रोहित मित्तल, डा. नीति शास्त्री आदि मौजूद रहीं।
डीएम को दी एक लाख की चेक
झांसी। कोरोना वायरस से जारी जंग में धन की कमी आड़े न आए, इसके लिए लोग आगे आ रहे हैं। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी को एक लाख रुपये की चेक भेंट की। ये धनराशि राहत कोष में जमा की जाएगी।

पूर्व मंत्री भी आए आगे
झांसी। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रवींद्र शुक्ल भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने प्रशासन ने अनुरोध किया है कि उनके होटल द मार्वलस का गरीबों के लिए भोजन बनाने व भंडार गृह बनाकर उपयोग किया जाए। इसके अलावा उनके होटल में शनिवार को भोजन पकाकर दिल्ली से लौट रहे मजदूरों को बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed