फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No scales filled on the first day, 11 candidates nomination papers

पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा, 11 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
No scales filled on the first day, 11 candidates nomination papers
झांसी। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन जिले की चारों विधानसभाओं के 11 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदे और 28 ने चालान लिए। जबकि, नामांकन एक भी दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट के विधानसभावार चार अलग-अलग कक्षों में नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। निर्धारित अवधि दोपहर तीन बजे तक 11 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र खरीदे गए। बबीना विधानसभा से सपा प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव, भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा व निर्दलीय हरिओम ने पर्चा लिया। झांसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रवि शर्मा व निर्दलीय संजीव कुमार सिंह ने नामांकन फॉर्म लिए। मऊरानीपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार, बसपा प्रत्याशी रोहित रतन, जन अधिकारी पार्टी की बृजकुंवर तथा निर्दलीय डा. रश्मि आर्य ने नामांकन पत्र लिए। गरौठा विधानसभा से सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव व भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने नामांकन फार्म लिए। वहीं, बबीना विधानसभा से आठ, झांसी सदर से 10, मऊरानीपुर से चार तथा गरौठा से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए चालान फार्म लिए। कलक्ट्रेट में दिन भर प्रत्याशियों के एजेंटों का आवागमन जारी रहा। वे नामांकन प्रक्रिया की पूरी जानकारी लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed