फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No notice to collectorate officer even on third day

कलक्ट्रेट के अफसर को तीसरे दिन भी नोटिस नहीं

Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
No notice to collectorate officer even on third day
झांसी। कलक्ट्रेट में डेंगू का लार्वा मिलने के तीसरे दिन भी अफसर को नोटिस देने में मलेरिया विभाग के हाथ कांपते रहे। मंगलवार को सुबह नौ बजे लार्वा मिलने के 66 घंटे पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग का कार्रवाई का दोहरा मानदंड लोगों को रास नहीं आ रहा है। लोगों की बीच इस बात की चर्चा खूब हो रही है कि आम आदमी को तुरंत नोटिस दे देने वाला मलेरिया विभाग ने साहबों के आगे घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 1655 भवन स्वामियों को नोटिस थमाने वाला मलेरिया विभाग कलक्ट्रेट में डेंगू का लार्वा मिलने पर चुप्पी साध गया है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट से एसडीएम कोर्ट जाने वाले रास्ते में जलजमाव होने के कारण यहां पर डेंगू का लार्वा पनप रहा था। कुछ मच्छर भी थे। यह स्थान डीएम के ऑफिस से चंद कदम दूर है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लार्वी साइट का छिड़काव करके लार्वा को तो मार दिया मगर कलक्ट्रेट के किसी भी अधिकारी को नोटिस जारी नहीं किया। मंगलवार को सुबह नौ बजे 66 घंटे पूरे हो गए लेकिन कलक्ट्रेट के अफसर को नोटिस देने में मलेरिया विभाग के हाथ कांपते रहे। वहीं, सोमवार को सीएमओ ने जरूर कलक्ट्रेट के संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने के निर्देश मलेरिया विभाग को दे दिए हैं।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग को संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि यदि मेरे आवास पर भी लार्वा मिले तो मुझे भी नोटिस दें। जो प्रक्रिया है, उसका पूरा पालन कराया जा रहा है। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed