फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   no kanwad yatra this year, will do plantation

नहीं निकलेगी कांवड़ यात्रा, 51 हजार पौधे लगाएंगे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
no kanwad yatra this year, will do plantation
कोरोना महामारी के चलते बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति ने इस बार यात्रा न निकालेना का निर्णय लिया है। इसकी जगह सावन महीने मेें बुंदेलखंड के दस जनपदों में 51 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। सभी सदस्य मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद पौधे लगाएंगे। ये अभियान प्रत्येक सोमवार को चलेगा। बुधवार को सर्किट हाउस में इस बात की जानकारी देते हुए आयोजक संजीव श्रृंगीऋषि ने बताया कि झांसी में तीन हजार, ललितपुर में पांच हजार, जालौन में एक हजार, महोबा में एक हजार, हमीरपुर में एक हजार, बांदा में एक हजार, निवाड़ी में पांच हजार, दतिया में पांच हजार, टीकमगढ़ में एक हजार व शिवपुरी में एक हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य बनाया गया है। झांसी में नीरज सिंह, ललितपुर में सुरेंद्र सिंह, जालौन में नीलू पाराशर, बांदा में सुनील गुप्ता, महोबा में राजेश शुक्ला, हमीरपुर में उत्तम सिंह, दतिया में पंकज गुप्ता, निवाड़ी में बृजेश तिवारी, टीकमगढ़ में जितेंद्र सेन, शिवपुरी में डॉ. राहुल परिहार के संयोजन में कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर संयोजक हेमंत परिहार, निशांत शुक्ला मौजूद रहे। कोरोना से बचाव के लिए पीते रहें काढ़ा पत्रकार वार्ता में मौजूद मेडिकल कॉलेज कोविड- 19 विभाग के प्रभारी डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लहसुन, दालचीनी, तुलसी, सौंठ के मिश्रण का काढ़ा व हल्दी डला दूध का सेवन करते रहें। यह लाभकारी होता है। प्रणायाम करें। बुखार, सांस फूलना, जुकाम जैसी स्थितियों में योग्य चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed