फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   No electricity in three dozen villages for 10 days.

Jhansi News: तीन दर्जन गांवों में 10 दिन से बिजली नहीं

Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 24 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
No electricity in three dozen villages for 10 days.
खिलारा। विद्युत उपकेंद्र भंडरा से जुड़े तीन दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दस दिनों से रात्रि में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को गर्मी और अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इससे बीमार, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। पंखे, कूलर जैसे विद्युत उपकरण बंद होने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। घरेलू कार्य और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग कटौती की कोई पूर्व सूचना नहीं देता। उन्होंने विभाग से रात्रिकालीन अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि यदि कटौती आवश्यक हो तो उसे दिन के समय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed