फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   niswarth baav ki mitrata hoti sarthak

निस्वार्थ भाव की मित्रता होती है सार्थक

Thu, 07 Mar 2019 01:10 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 07 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
niswarth baav ki mitrata hoti sarthak
bhagwat katha - फोटो : amarujala
कथा व्यास अमर कृष्ण शास्त्री ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई मित्रता ही सार्थक होती है। भक्त की ओर से अर्पण की गई वस्तु भी भगवान बडे़ प्रिय से स्वीकार कर लेते है। गोला कुआं चौराहा स्थित प्राचीन श्री बांके बिहारी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस बुधवार को उन्होंने यह बात प्रवचन में कही।
विज्ञापन

भागवत कथा व्यास ने कहा कि सुदामा की पत्नी सुशीला ने भगवान श्री कृष्ण पर विश्वास जताकर पति को द्वारका भेजा था। सुदामा जी को त्रिलोक का सुख सात जन्मों का प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज कलियुग में कोई भी बिना स्वार्थ के मित्रता नहीं करता है। इस कलयुग में भाई भाई का दुश्मन बना हुआ है। इस कटुता को समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति हरि भजन व सत्संग का आसरा ले। सत्संग और अच्छे मित्र की सत्संग से छल कपट की भावना स्वत: दूर हो जाती है। कथा के अंत में होली उत्सव मनाया गया और फूलों की होली खेली गई। भजनों पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। वहीं वैदिक मंत्रों के बीच मंदिर में श्री बांके बिहारी जी पूजन अर्चन हुआ और प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, नगर विधायक रवि शर्मा, महंत विष्णु दत्त स्वामी, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, गोकुल दुबे, रवीश त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, अनिल हयारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ठंडाई व फल वितरित
झांसी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में जेसीआई झांसी रॉयल्स की ओर से जेल चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर फलाहार व ठंडाई का वितरण हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विंग अध्यक्षा रीना अग्रवाल, सचिव अनूप अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, नवनीत मिश्रा, नवीन माहेश्वरी, संतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंड रामायण का किया पाठ
झांसी। अलीगोल स्थित श्री राम जानकी मंदिर शाक्यवार कोरी समाज में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। वहीं अखंड रामायण का पाठ किया। इसके बाद महा आरती की गई। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद, महेंद्र प्रताप, जीवन लाल, दिनेश शाक्य, परेश शाक्य, विजय बरौनिया, मनीष शाक्य, राजू शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed