फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nine thousand employees of the division came on e-tickets, also got the option to choose another train.

Jhansi News: ई-टिकट पर आए मंडल के नौ हजार कर्मचारी, दूसरी ट्रेन चुनने का भी मिला विकल्प

Mon, 13 May 2024 03:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Nine thousand employees of the division came on e-tickets, also got the option to choose another train.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। कागजी यात्रा पास पर आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए लाइन में लगने वाले मंडल के कर्मचारियों को अब आईआरसीटीसी ने बड़ी राहत दी है। आईआरसीटीसी के आधिकारिक एप पर अब रेलकर्मियों के लिए मुफ्त यात्रा पास पर टिकट बुक कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। साथ ही यदि चुनी गई ट्रेन में टिकट कंफर्म नहीं होता है तो उसके पीछे आने वाली उसी रूट की दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट मिलने का भी विकल्प दिया गया है।

मंडल में तैनात 14 हजार से अधिक रेलवे कर्मचारियों को रेलवे की ओर से डिजिटल पास देने की सुविधा शुरू की गई है। इसमें से अब नौ हजार से अधिक कर्मचारी ई-टिकट बुकिंग पर आ गए हैं। रेलकर्मियों और पेंशनरों को मिलने वाले रियायती सुविधा पास पर टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी ने रेल कनेक्ट एप पर पास का विकल्प शुरू कर दिया है। इसमें रेलकर्मी अब घर बैठे ही टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए कर्मी को डिजिटल यात्रा पास पर एक ओटीपी दिया गया है। ओटीपी को एप पर दर्ज कर कर्मचारी टिकट बना सकते हैं। इसके अलावा ई-टिकट की तरह ही टिकट रद्द करने की सुविधा भी एप में दी गई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को डिजिटल पास दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed