{"_id":"61a7d39f42afb85cd63831bb","slug":"nhm-employees-can-go-on-strike-if-demands-are-not-met-jhansi-news-jhs210004876","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल पर जा सकते एनएचएम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल पर जा सकते एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नियमितीकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, बीमा समेत तमाम मांगें पूरी न होने से नाराज चल रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी झांसी में भी हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार को फैसला होना है। सभी कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है।
झांसी में डॉक्टर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, बीसीपीएम, जिला कम्यूनिटी मैनेजर, फार्मासिस्ट, काउंसलर, स्टाफ नर्स, एएनएम, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत एनएचएम के 950 कर्मचारी तैनात हैं। प्रदेश के कई जिलों में एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। एनएचएम के अंतर्गत तैनात संविदा कर्मचारी अन्य राज्यों की तरह नियमित करने, संविदा के सापेक्ष पद सृजित करने, वेतन पॉलिसी बनने एवं वेतन विसंगतियों को दूर करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ एवं जॉब सिक्योरिटी देने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को पद के अनुरूप निर्धारित वेतन देने, बीमा पॉलिसी का निर्धारण करने, आशा कार्यकर्ता का नियत मानदेय निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए शासन तक पत्राचार किया जा चुका है। कर्मचारियों ने बताया कि झांसी में हड़ताल करने को लेकर शुक्रवार को फैसला होना है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी जाती है तो हड़ताल की जा सकती है।