फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   New life will be find in knera river for MNAREGA

मनरेगा से कनेरा नदी को मिलेगा नया जीवन

Sun, 08 Nov 2020 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
New life will be find in knera river for MNAREGA
झांसी। बबीना ब्लॉक के हजारों किसानों के लिए एक समय जीवनदायिनी रही कनेरा नदी को फिर से पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू हुई है। यह काम मनरेगा से कराया जाएगा। इसके लिए करीब 74 लाख रुपये का बजट तैयार किया गया है। इससे नदी में जमा सिल्ट निकालने के साथ ही आसपास हरित पट्टिका भी बनाई जाएगी। साथ ही दो चेकडैम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बबीना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले तमाम गांवों तक सिंचाई की सहूलियत नहीं है। बबीना से शुरू होने वाली करीब नौ किलोमीटर लंबी कनेरा नदी से ही कई गांवों में किसान फसलों की सिंचाई करते थे। लेकिन, लगातार अतिक्रमण एवं गंदगी फैलने से इसके पाट लगातार सिकुड़ते गए। देखभाल न होने से अब हालात यह हो गई कि नदी एक नाले में तकरीबन तब्दील हो चुकी है। जनपद में जब जल संसाधनों की खोजबीन शुरू हुई उसमें इस नदी को भी पुनर्जीवित करने की बात हुई। मनरेगा उपायुक्त रामअवतार के मुताबिक सिल्ट जमने से नदी में पानी का प्रवाह कम हो गया। सबसे पहले नदी की सिल्ट सफाई का काम कराया जाएगा। नदी को गहरा भी किया जाएगा। 44 लाख रुपये लागत से यह काम बेतवा नहर प्रखंड के जरिए कराया जाएगा। 12.85 लाख रुपये से वन विभाग एवं 17.80 लाख रुपये से उद्यान विभाग नदी के किनारे हरित पट्टिका विकसित करने का काम करेगा। इसकी मदद से नदी के पाट की मिट्टी भी सुरक्षित की जा सकेगी। नदी में अभी 8 चेकडैम बने हैं। इनमें दो नए चेकडैम बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। मनरेगा उपायुक्त के मुताबिक इसके जरिए न सिर्फ साल भर इन गांवों को पानी उपलब्ध होगा जबकि सिंचाई में भी किसानों को मदद मिलेगी। उनका कहना है इस काम में चार हजार से अधिक मानव दिवस सृजित होगा। प्रोजेक्ट पूरा तैयार कर लिया गया जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed