फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Network issues due to the lack of a mobile tower.

Jhansi News: मोबाइल टावर न होने से हो रही नेटवर्क की समस्या

Sun, 09 Aug 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Network issues due to the lack of a mobile tower.
खिलारा/ भंडरा। ग्राम खिलारा, पुरवा, बरुआमाफ, नयागांव, भानपुरा, कुंअरपुरा में किसी भी मोबाइल कंपनी का टावर न होने से ग्रामीणों को फोन पर बात करने के लिए घरों की छतों व खुले मैदानों में जाना पड़ता है। हालात यह हैं कि मोबाइल से कॉल करने पर कई बार नेटवर्क ही नहीं मिलता। इस कारण ग्रामीणों के ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग, ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य और इंटरनेट के माध्यम से जरूरी जानकारी हासिल करने जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। खिलारा निवासी भारतभूषण तिवारी, देवेंद्र द्विवेदी, संजीव द्विवेदी, रामनारायण मिश्रा, नरेंद्र द्विवेदी, पलटूराम कुशवाहा, भगवत प्रसाद विश्वकर्मा, जुगल किशोर पाल आदि प्रशासन से टावर स्थापित कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed