फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nephew lodges complaint against land dealer over allegations of fraud.

Jhansi News: फर्जीवाड़े के आरोप में भतीजे ने जमीन कारोबारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Nephew lodges complaint against land dealer over allegations of fraud.
झांसी। सिविल लाइंस निवासी मयंक प्रेमानी ने अपने चाचा एवं जमीन कारोबारी भरत प्रेमानी के खिलाफ धोखाधड़ी करके फर्जी हस्ताक्षर करके उसके नाम से फर्म और बैंक खाता खोलने एवं दो करोड़ का फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद थाने में उसकी तहरीर पर बुधवार को मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मयंक ने पुलिस को बताया कि कि वर्ष 2017 में चाचा भरत प्रेमानी ने एस्पायर बियरिंग नाम की फर्म में उसे प्रोपराइटर बनाया। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए झांसी से बाहर चला गया। फर्म का पंजीकरण दिल्ली के पते पर होने की बात मालूम चलने पर उसने इसे बंद कराने की बात कही लेकिन, भरत ने ऐसा नहीं किया। उसका हस्ताक्षर बनाकर जीवनशाह तिराहा स्थित कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में खाता भी खोल लिया। इसमें मोटी धनराशि का लेनदेन किया। दिल्ली हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने पर उसे इसका पता चला। चचेरे भाई यश के नाम से भी इसी तरह से फर्जीवाड़ा किया गया। उसने करीब दो करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा होने की बात बताई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed