फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nations with a resolution of Love hoisted tricolor

राष्ट्र प्रेम के संकल्प के साथ फहराया तिरंगा

Mon, 17 Aug 2015 12:43 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को नगर में आजादी की वर्षगांठ का जश्न धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में  अधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।  
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त के राममोहन राव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुराग यादव ने ध्वजारोहण किया। किले की बुर्ज पर जिलाधिकारी के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी ने तिरंगा फहराया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया। डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी। एसएसपी किरण एस ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा. अरविंद कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर बोर्ड की सदस्य प्रमोद कुमारी राजपूत, डा. ए एस गिल आदि उपस्थित रहे। भेल के प्रशासनिक भवन प्रांगण में कार्यपालक निदेशक मुकेश खासगीवाला ने ध्वजारोहण किया तथा केंद्रीय औद्योगिक  बल के जवानों व भेल शिक्षा निकेतन के बच्चों की परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं तथा भेल चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर महाप्रबंधक डी के दीक्षित, सुभाष सक्सेना, एस सी गुप्ता, तरुण निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे। संयुक्त आयुक्त उद्योग व जिला उद्योग केंद्र कार्यालय परिसर में संयुक्त आयुक्त रविकांत शुक्ला ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सह आयुक्त एम बी जौहरी, एएसओ मो. जहीरउद्दीन आदि मौजूद रहे। भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान केंद्र में निदेशक डा. पी के घोष ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हुईं प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को निदेशक ने पुरस्कृत किया। नागरिक सुरक्षा मुख्य कार्यालय में उप नियंत्रक शिवराज सिंह ने ध्वज फहराया। जिला होम्योपैथी कार्यालय में जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. ए सी भारद्वाज ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डी एस सचान, डा. संजय रायकवार, डा. पूनम बुधरानी आदि मौजूद रहे।

जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक एस के अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। जबकि, आरपीएफ कमांडेंट आफिस में कमांडेंट आशीष मिश्रा ने रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed