फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   National Men's Hockey Championship: Gurmukh's quick goals helped Chandigarh win

राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : गुरमुख के दनादन गोल से चंडीगढ़ जीता

Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
National Men's Hockey Championship: Gurmukh's quick goals helped Chandigarh win

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं राष्ट्रीय सीनियर हॉकी पुरुष चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चार से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप के पहले दिन सात मैच खेले गए। इनमें राजस्थान, अरुणाचल, छत्तीसगढ़, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, दिल्ली की टीमें विजयी रहीं।

प्रतियाेगिता का पहला मुकाबला हाॅकी राजस्थान और त्रिपुरा हाॅकी के मध्य खेला गया। मैच के शुरुआत में हॉकी राजस्थान के केसरी पुलकित ने पहला गोल किया। छठे मिनट में विक्रम सिंह राठौर ने दूसरा गोल, नौवें मिनट में अनुराग ने तीसरा गोल किया। मैच के 38वें मिनट में हॉकी राजस्थान के विक्रम सिंह राठौर ने एक और गोल दागा। विशाल कुमार ने सर्वाधिक तीन गोल, अनुराग ने दो गोल किए। जवाब में त्रिपुरा हॉकी के सौरभ ने पेनाल्टी कॉर्नर से एक गोल किया। इस प्रकार हाॅकी राजस्थान 9-1 गोल से विजयी रही।दूसरा मुकाबला हाॅकी अरुणाचल बनाम हाॅकी जम्मू और कश्मीर में हुआ। अरुणाचल के शहबाज खान, ब्रजेश यादव व जय प्रकाश पटेल ने एक-एक गोल किया। दो गोल कर नीरज प्लेयर ऑफ द मैच रहे। प्रतिद्वंद्वी जम्मू और कश्मीर की टीम कोई गोल न कर सकी और हाॅकी अरुणाचल की टीम 5-0 गोल से विजयी रही। तीसरा मुकाबला छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ हाॅकी टीम की ओर से कार्तिक यादव व गणेश यादव ने एक-एक गोल किए। वहीं, सोनू निषाद, अर्जुन यादव, भोपन्ना व शैलेंद्र वर्मा ने दो-दो गोल किए। हॉकी गुजरात की टीम गोल एक भी गोल न कर सकी और छत्तीसगढ़ हाॅकी की टीम ने 10-0 गोल से शानदार जीत दर्ज की।चौथा मैच हिमाचल और हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के मध्य खेला गया। हिमाचल की ओर से हर्ष ने तीन गोल, अमित कुमार ने दो गोल और पांडिया राजन एस ने एक गोल किया। हाॅकी हिमाचल 6-2 गोल से विजयी रही। पांचवां मैच हाॅकी चंडीगढ़ और हाॅकी आंध्र प्रदेश के मध्य खेला गया। मैच में चंडीगढ़ के गुरमुख सिंह ने सर्वाधिक पांच गोल, मोहित ने चार गोल, दीपक ने दो गाेल, अमनदीप व दिलीप पाल ने एक-एक गोल किया। चंडीगढ़ ने 13-1 गोल से शानदार जीत हासिल की। छठां मुकाबला गोवा और उत्तराखंड के मध्य खेला गया। मैच में गोवा 3-0 गोल से विजेता रही। विजेता टीम की ओर से ईशुब सैय्यद, स्वप्निल व त्रिशूल ने एक-एक गोल किए। सातवां मुकाबला दिल्ली और केरल के बीच खेला गया। दिल्ली की ओर से रोहित, गोविंद सिंह विष्ट व योगेंबर रावत ने एक-एक गोल किया। मैच में दिल्ली हाॅकी 3-1 गोल से विजयी रही।चैंपियनशिप का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, खेल निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी के महासचिव डॉ. आरपी सिंह ने किया। शुभारंभ के अवसर पर राधा प्रजापति एंड ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed