फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Nathuram first said Ram-Ram and then took his life

Jhansi News: नाथूराम ने पहले की राम-राम फिर ले ली जान

Wed, 18 Jun 2025 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nathuram first said Ram-Ram and then took his life

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार सुबह लहचूरा थाने के खनुआ गांव में घर के बाहर बैठी लाडली देवी (75) की पड़ोस में रहने वाले नाथूराम ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। लहचूरा पुलिस ने दबिश देकर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों परिवारों के बीच किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

एसपी देहात अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे खनुआ गांव निवासी लाडली पटेल घर के बाहर बैठकर मूंगफली साफ कर रही थीं। उसी समय गांव में रहने वाला नाथूराम राजपूत नशे में धुत होकर उधर से गुजरा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नाथूराम ने हाथ में धारदार हथियार ले रखा था। उसने पहले लाडली से राम-राम की। इसके बाद अचानक धारदार हथियार से लाडली के गर्दन एवं चेहरे पर प्रहार कर दिया। जब तक लोग समझ पाते, लाडली खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। नाथूराम खून से सना बांका लेकर भाग निकला। लोगों के शोर मचाने पर परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। लहचूरा थानध्यक्ष पंकज मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंचे। गांव वालों की निशानदेही पर पुलिस ने बांका समेत आरोपी नाथूराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक अत्यधिक नशे में होने की वजह से नाथूराम ने हमला कर दिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन






पहले भी वारदात कर चुका है आरोपी



पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि हत्यारोपी नाथूराम राजपूत पहले भी गांव में तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है। उसने करीब तीन साल जेल में भी बिताया। कुछ माह पहले रिहा होकर गांव लौटा था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हत्यारोपी अक्सर शराब के नशे में गांव में घूमता है। गांव के लोग उससे दूर ही रहते हैं। वहीं, बुजुर्ग महिला की हत्या से परिवार में रोना-पिटना मचा है। लाडली देवी के बड़े पुत्र प्रभुदयाल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद से गांव में छोटे भाई उदयभान के साथ खेती करते हैं, वहीं तीसरा बेटा अर्जुन लुधियाना में काम करता है। छोटा बेटा मनमोहन गढ़वा गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed