फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   narsingh homes

आज से सील होंगे अवैध नर्सिंगहोम

Mon, 11 Sep 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
narsingh homes
hospital jhansi news - फोटो : demo
अवैध नर्सिंगहोमों को सील करने की कार्रवाई सोमवार से शुरू होगी। पिछले पांच दिनों से कार्रवाई थमी हुई है। झांसी विकास प्राधिकरण अब नक्शे निरस्त होने वाले अस्पतालों को सील करेगा।
विज्ञापन

जुलाई में लखनऊ के केजीएमयू में आग लगने की घटना के बाद से अमर उजाला ने अवैध अथवा अमानक नर्सिंगहोमों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान में कई अस्पतालों की खामियां उजागर हुई हैं। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा 11 अस्पतालों के नक्शे निरस्त किए जा चुके हैं। इन्हीं अस्पतालों को सील किया जाना है। बीते बुधवार को जेडीए की टीम पुलिस के साथ मिलकर अस्पतालों को सील करने जा रही थी मगर बारिश हो गई। इसके बाद टीम एक घंटे तक इंतजार करती रही लेकिन पानी बंद नहीं हुआ। अंत में टीम ने सीलिंग की कार्रवाई टाल दी। इसके बाद से अब तक इन अस्पतालों को सील नहीं किया गया है। जेडीए सचिव सीपी तिवारी ने बताया कि व्यस्तता की वजह से कार्रवाई रुकी हुई थी। सोमवार को अवैध अस्पताल सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed